बिहारशरीफ, जून 25 -- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुड़रू गांव के पास हुई घटना इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुड़रू गांव के खंधे में बुधवार की रात चोरों ने कृषि कार्य के लिए लगाये गये 43 बिजली के पोल से तार काटकर चुरा लिया। इससे दर्जनों किसानों के सामने पटवन की समस्या उठ खड़ी हुई है। ग्रामीण अमन कुमार, गुंजन कुमार, वजीर प्रसाद, विलास रविदास, मधेश्वर कुमार, रानी कुमारी, विजय प्रसाद आदि ने बताया कि बिजली से खेती का काम करते हैं। बुधवार की रात चोरों ने टाड़पर-मखदुमपुर खंधा से लेकर गुड़रू नहरपर तक एलटी केबल काट लिया। विभाग को इसकी सूचना दी गयी है। यह भी पढ़ें- बिजली तार की चोरी, किसान चिंतित (इस्लामपुर से अनुज कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...