रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- रुद्रपुर। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आठ लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आजादनगर में एक युवक के कच्ची शराब बेचने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी वार्ड चार निवासी शीतल कुमार पुत्र दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 43 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी शीतल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.