मिर्जापुर, जुलाई 29 -- मिर्जापुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों की मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट परीक्षा आयोजित की गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 43 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया।कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा में कुल 880 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। जिनमें 837 ने उपस्थित होकर अपने विषय का इम्तिहान दिया। इनमें जीआईसी महुअरिया में प्रथम पाली में हाईस्कूल के 275 परीक्षार्थी परीक्षा में पंजीकृत थे। जिनमें 259 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में बीएलजे एवं माता प्रसाद माता भीख इंका में इंटरमीडिएट के कुल 605 परीक्षार्थी पंजीकृत, 578 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 27अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- तीन केंद्रों पर 168...