43 डिग्री में उबल रही तराई, बारिश की राह देख रहे लोग
सिद्धार्थ, जून 25 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई का आंगन इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की दोहरी मार झेल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिली। घर से लेकर बाजार और दफ्तरों तक लोग पसीने से तरबतर नजर आए। पिछले कई दिनों से तराई के मौसम में धूप और बादलों की अठखेलियां जारी हैं। हालांकि, बादलों की मौजूदगी के बावजूद उमस लगातार बढ़ती जा रही है। तेज धूप और नमी भरी हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में 13 को आया मानसून, 11 दिनों से ढूंढ रहे सुकूनगर्मी और उमस का प्रभाव दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम रही, जबकि जरूरी काम से निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए छांव औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.