सासाराम, मई 25 -- रोहतास, एक संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच नगर पंचायत क्षेत्र में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। एक ओर जहां दोपहर में लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई निजी कोचिंग सेंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। 43 डिग्री सेल्सियस तापमान और चिलचिलाती धूप के बावजूद छोटे-छोटे बच्चों को दोपहर में पढ़ाई के लिए बुलाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- 43 डिग्री तापमान में भी चल रहे कोचिंग सेंटर, बच्चे परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...