मिर्जापुर, अप्रैल 25 -- मिर्जापुर,संवाददाता। विंध्य की पहाड़ियों के बीच स्थित मिर्जापुर सूरज देव की तल्ख धूप और गर्मी के बीच तप रहा है। लू के थपेड़ों के बीच दोपहर में घर से बाहर कदम रखने से पहले दस बार सोचना पड़ा। पंखे की हवा गर्म हवा उगल रहे थे। सड़कों पर जरूरी कार्य यानी ड्यूटी,अस्पताल,कचहरी और स्कूल आने-जाने वाले बच्चे ही दिखाई दे रहे थे। अमूमन जाम रहने वाले नगर की तंग सड़कों पर आवाजाही कम ही रहा। उपर से आग बरसाती सूरज की किरणें,नीचे तपती धरती और लू के थपेड़ों के दोपहर में लगभग 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के मध्य आम आदमी खुद को विवश महसूस कर रहा था। यह भी पढ़ें- 43 डिग्री तापमान के बीच हर कोई रहा बेहाल जो लोग अपने घरों में एरयर कंडिशन लगवाए हैं उन्हें तो कुछ राहत रही,लेकिन कूलर और पंखा की हवा सहारे गर्मी को मात देने की सारी जुगत फेल नजर ...