43 डिग्री की तपिश और बिजली कटौती से बेहाल जनजीवन
बलरामपुर, जून 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह आठ बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जाता है, जबकि दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। वही दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी से बेहाल लोग नदी, सरोवरों व स्वीमिंग पूल का सहारा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारा बनाए रखने पर दिया गया जोर गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर अघोषित बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.