गिरडीह, अप्रैल 19 -- गिरिडीह। गिरिडीह में 19 अप्रैल को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा है, इसको शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां मुक्कमल कर ली है। जिले में इसके लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल 15655 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। डीसी रामनिवास यादव ने दो दिन पूर्व परीक्षा को लेकर गश्ती दल सह नोडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, सहायक समन्वयक तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा को तैयारी की उपायुक्त ने की समीक्षा कहा था कि प्रत्येक परीक...