नई दिल्ली, जुलाई 17 -- दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते इस सेगमेंट में कई कंपनी और मॉडल की एंट्री हो रही है। अब इस लिस्ट में फॉक्सवैगन की एक बिल्कुल नई ID. क्रॉस (ID. Cross) भी शामिल हो गई है। MEB+ प्लेटफॉर्म पर बनी यह कॉम्पैक्ट EV सिंगल चार्ज पर 427 Km तक की WLTP रेंज देती है। AC चार्जिंग 11 kW की है, जबकि DC फास्ट चार्जिंग छोटी बैटरी के साथ 90 kW और बड़े पैक के साथ 105 kW तक पहुंचती है। फॉक्सवैगन का कहना है कि वर्जन के आधार पर बैटरी को लगभग 23 से 24 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 28,000 यूरो (लगभग 30.84 लाख रुपए) से भी कम है।फॉक्सवैगन ID. क्रॉस का डायमेंशन फॉक्सवैगन की बड़ी इलेक्ट्रिक SUV से छोटी ID. क्रॉस की लंबाई 4,153 mm, चौड़ाई 1,794 mm और ऊंचाई 1,581 mm है, जबकि ...