सुपौल, जनवरी 12 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर पुलिस ने रविवार रात गश्ती के दौरान शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। दो अलग-अलग जगहों पर की गई कार्रवाई में कुल 426 बोतल अवैध शराब के साथ दो दोपहिया वाहन जब्त किए गए, हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि परमानंदपुर के जिरवा क्षेत्र में एक सुपर स्प्लेंडर बाइक से शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक संख्या बीआर 11 आर 9060 को रोका। तलाशी में 420 बोतल दिलवाले देशी शराब बरामद की गई। इसी दौरान नगर क्षेत्र में काली मंदिर के पास गश्ती कर रही पुलिस ने एक स्कूटी की जांच की। स्कूटी संख्या बीआर 59 एन 9101 से 6 बोतल मेगडोवल्स विदेशी शराब बरामद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...