हल्द्वानी, मार्च 5 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 426 तदर्थ शिक्षकों के जल्द विनियमितीकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ नैनीताल के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की मांग की। शिक्षक संघ ने बताया कि इससे पहले भी प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत से मिल चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की बात कही लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। विधायक सुमित ने आश्वासन दिया कि वे इस महत्वपूर्ण मुद्दे को विधानसभा में जरूर उठाएंगे। शिक्षकों के हित में आवश्यक कदम...