हरदोई, मार्च 10 -- हरदोई, संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की विभिन्न विषयों की परीक्षा में कुल 4246 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सचल दलों द्वारा परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाई स्कूल के चित्रकला विषय में 49,406 के सापेक्ष 45,455 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3,951 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।इंटरमीडिएट के सामान्य आधारिक विषय में 634 के सापेक्ष 606 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कृषि गणित में 426 के सापेक्ष 383 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कृषि रसायन विषय में 382 के सापेक्ष 375 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में व्यवसाय अध्ययन विषय में 321 के सा...