सहरसा, जुलाई 2 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। कोसी की लाइफलाइन सहरसा-मानसी रेललाइन दोहरीकरण कार्य 498.58 करोड़ राशि से होगा। जिसमें सिविल वर्क पर 423.37 करोड़ राशि खर्च होंगे। सिग्नल एंड टेलीकॉम से संबंधित कार्य पर 42.79 करोड़ राशि खर्च किए जाएंगे। इलेक्ट्रिक जनरल और टीआरडी से संबंधित काम पर 32.42 करोड़ राशि खर्च होंगे। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर गति शक्ति सिविल टू अभिषेक जगावत ने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक को लिखे पत्र में कहा है कि मानसी-सहरसा(44.40) दोहरीकरण कार्य के लिए 498.58 करोड़ राशि की मंजूरी दी गई है। यह परियोजना रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए जारी किया गया है। मिली जानकारी मुताबिक इस कार्य को बजट 2026-27 में शामिल करते अम्ब्रेला वर्क के तहत करने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों की माने तो सिविल वर्क के तहत अर्थ वर्क किए जाएंगे। मिट्टी...