बलरामपुर, मार्च 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। गर्मी को देखते हुए जिला कारागार में शुक्रवार को बंदियों के सेहत की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 422 बंदियों के सेहत की जांच करके फ्री में दवाएं दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विशेष स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करके टीम को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य टीम की तरफ से किए जा रहे परीक्षणों की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। निर्देश दिया कि सभी बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। जिन कैदियों को विशेष उपचार की आवश्यकता हो, उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 422 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमे...