रामपुर, अप्रैल 12 -- जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सफलता के नए आयाम गढ़ रही है और ग्रामीण परिदृश्य को तेजी से बदल रही है। कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले समाज के सबसे कमजोर वर्गों के लिए यह योजना एक बड़ा वरदान साबित हुई है। रामपुर जिले में योजना का कार्यभार संभाल रहे जिला परियोजना निदेशक हरिश्चंद्र प्रजापति के अनुसार,शासन द्वारा दिए गए 479 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 422 परिवारों को पक्की छत मिल चुकी है और वे अपने नए घरों में खुशी-खुशी निवास कर रहे हैं। पारदर्शिता और अधिकारियों की सतत निगरानी के चलते जिले में कच्चे मकान अब लगभग समाप्त होने की कगार पर हैं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे में एक अभूतपूर्व सुधार देखने को मिल रहा है।निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों को प्राथमिकतासमाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़...