4200 किलोग्राम पेड़ा व मिल्क केक जब्त कर नष्ट कराया, नौ नमूने लेकर जांच को भेजे
मथुरा, अगस्त 3 -- खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट खोरों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। गुणवत्ताविहीन और मानक विपरीत खोआ से बना पेड़ा और मिल्क केक बनाकर बेचने वालों के यहां छापा मारकर 4200 किलोग्राम पेड़ा व मिल्क केक को जब्त कर पवन हंस हेलीपेड के पास नष्ट कराया। नष्ट कराये गये खाद्य पदार्थ की कीमत छह लाख से अधिक आंकी गई। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जायेगा। सहायक आयुक्त (खाद्य) डा. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल के सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, अरुण कुमार, जितेन्द्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती व रीना शर्मा ने सोमवार को रुकमणि विहार क्षेत्र में बसेरा बैकुंठ के पास मायावती फ्लैट सेक्टर-तीन स्थित ब्लाॅक नम्बर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.