प्रयागराज, नवम्बर 1 -- प्रयागराज। प्रदेश के सभी 75 जिलों में 505 केंद्रों पर रविवार को दस से एक बजे की पाली में आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में तकरीबन 42 हजार छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश के लिए निर्धारित छात्रवृत्ति की 15143 सीटों के लिए राजकीय, सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय एवं परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्यनरत 174662 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। सचिव राजेन्द्र प्रताप के अनुसार 75.93 प्रतिशत (लगभग 132662) विद्यार्थी उपस्थित थे। 24.07 फीसदी या तकरीबन 42 हजार छात्र-छात्राएं अनुपस्थित थे। सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तीन केंद्र पर 741 छात्रों ने एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा यह भी पढ़ें- Jaunpur Ne...