समस्तीपुर, जून 1 -- सरायरंजन। सरायरंजन अंचल कार्यालय में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी पर दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखाया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित युवक ने मामले में डीएम और डीसीएलआर से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाने वाले युवक का कहना है कि सात माह पूर्व दिए गए दाखिल-खारिज आवेदन पर कार्रवाई कराने के लिए उससे 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। उसने 42 हजार रुपये देने का दावा किया है। वहीं, अंचलाधिकारी ने वायरल वीडियो को निराधार बताते हुए जांच की बात कही है। पीड़ित युवक की पहचान वरुणा रसलपुर निवासी हरीश कुमार सहनी के रूप में हुई है। हरीश ने बताया कि उन्हों...