42 साल जेल में काटे, लौटे तो घर-जमीन पर मिला कब्जा; पूर्व फौजी ने लगाई गुहार
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। यूपी के बरेली के आंवला तहसील के चर्चित फौजी ओमकार सिंह यादव ने मंडलायुक्त और डीएम को शिकायती पत्र दिया है। 1965 के युद्ध में भाग ले चुके 86 वर्षीय ओमकार ने भू-माफिया से जान का खतरा बताते हुए जमीन और घर को मुक्त कराने की मांग की है। डीएम ने इस प्रकरण में छह सदस्यीय कमेटी बनाकर दस दिनों में जांच रिपोर्ट तलब की है। आंवला के गांव त्रिकुनिया के रहने वाले फौजी ओमकार सिंह ने बताया कि उन्होंने साल 1965 के भारत-पाक युद्ध में हिस्सा लिया था। फौज में नौकरी के दौरान ही 1968 में एक दिन पत्र आया कि तुरंत घर आ जाओ। वह जब घर पहुंचे तो पता चला कि उनकी पत्नी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। जानकारी मिली कि खानदान के लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया था। ओमकार ने पुलिस में गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.