मोतिहारी, मार्च 15 -- मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुलही मुशहरी टोला में पुलिस ने छापेमारी कर 42 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान तस्कर फरार हो गया। मामले में मुफस्सिल थाना के दारोगा अजीत कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें रुलही वार्ड 6 निवासी नन्दु मांझी को आरोपित किया गया है। कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर रुलही मुशहरी टोला में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर तस्कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान अलग-अलग डब्बा, बोतल व पाउच में रखा 42 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि 42 लीटर चुलाई शराब को जब्त किया गया है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...