मिर्जापुर, जनवरी 5 -- मिर्जापुर। मड़िहान क्षेत्र के विकास को गति देते हुए विधायक और पूर्व राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने सोमवार को बेलहर से एक महाविद्यालय तक नवनिर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। लगभग एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण त्वरित आर्थिक विकास निधि योजना अंतर्गत 42.07 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। बेहतर सड़कों से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा और व्यापार के नए अवसर भी खुलते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के अन्य जर्जर मार्गों का भी जल्द कायाकल्प किया जाएगा। बेलहर से एक महाविद्यालय तक पक्की सड़क के बन जाने से कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं, छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.