गोपालगंज, मार्च 8 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 42 पुड़िया स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार रविवार को मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि फुलवरिया गांव में अवैध नशीले पदार्थ का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर फुलवरिया गांव के तानसेन मंसूरी व धनु राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 13.7 ग्राम स्मैक कुल 42 पुड़िया बरामद की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ की। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...