हरदोई, मई 24 -- हरदोई, संवाददाता। जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है जिससे लोग और पशु -पक्षी परेशान हैं। लोग दिन के समय घरों में दुबके रहते हैं जबकि पशु पक्षी छांव में भी हांफ रहे हैं। · भीषण गर्मी और लू से दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 54 प्रतिशत और शाम को 25 प्रतिशत रही। पश्चिम दिशा से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी का असर सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों पर देखने को मिला। यह भी पढ़ें- कल का मौसम, 25 मई : यूपी में आसमान से और बरसेगी आग; बांदा-प्रयागराज में रेड अलर्ट कई स्थानों पर लोग पेड़ों की छांव और ठंडे पानी की तलाश करते दिखाई दि...