लखीमपुरखीरी, मई 18 -- लखीमपुर। लखीमपुर में रविवार को भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं, जो दोपहर होते-होते लू में बदल गईं। दिन का पारा 42 डिग्री और हवा की गति 24 किमी प्रति घंटा की रही। तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, तौलिया, छाता और दुपट्टा रखकर धूप से बचाव करते दिखाई दिए। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम रही। रविवार होने के कारण स्कूल और विद्यालय बंद थे, जिससे बच्चों को राहत मिली, लेकिन जरूरी कार्यों से बाहर निकले लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से कैमूर झुलसा, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, दिनभर बेहाल रहे लोग महिलाएं भी सिर ढं...