लखीमपुरखीरी, मई 25 -- लखीमपुर। जिला इस समय भीषण गर्मी और तपिश की चपेट में है। आसमान से बरसती आग और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोग दिन भर बेहाल रहे। चिलचिलाती धूप और लू के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, उन्हें गर्म हवाओं ने झुलसाया। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री पहुंचा पारा, लू ने किया बेहालनौतपा की शुरुआत सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो रही है। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिकों और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो रही है। अगले नौ दिनों तक सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे, जिसके कारण पृथ्वी पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ेंगी। अनुमान है कि सोमवार से गर्...