गाजीपुर, मई 17 -- गाजीपुर। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया, जबकि दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर दिखे। तपती धूप का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को उठानी पड़ी। गर्म हवाओं और उमस के चलते लोगों का पसीना लगातार निकलता रहा, जिससे शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होने लगी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से कैमूर झुलसा, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, दिनभर बेहाल रहे लोगगर्...