पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कुल 42 डिग्री कॉलेजों में स्नातक में नामांकित 41800 छात्रों का माइग्रेशन मंगवाने की कवायद शुरू हो गई है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पंजीयन विभाग ने कॉलेजों को पत्र जारी कर 6 जनवरी तक छात्र-छात्राओं की सूची जमा करने का निर्देश दिया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पंजीयन विभाग ने डाटा भेजने के लिए कॉलेजों को पूर्व में ही फॉरमैट भेजा है। फॉरमेट पर स्नातक में नामांकित छात्र-छात्राओं का डाटा निर्धारित तिथि तक भेजने के लिए पंजीयन विभाग ने निर्देश किया है। -5 जनवरी तक पंजीयन में विषयों के चयन में हुई त्रुटि में किया जायेगा सुधार : -सत्र 2025-29 में नामांकित सभी स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर वन में पंजीकृत हुए छात्र-छात्राओं के पंजीयन में...