42 डिग्री की तपिश से झुलसा जनजीवन, दोपहर में सूनी हुई सड़कें
बलरामपुर, जून 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन परेशान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। बदन झुलसा देने वाली धूप के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिला, जबकि दोपहर होते-होते गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के चलते इन दिनों अस्पतालों में मरीजों की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है। चिलचिलाती धूप के चलते सुबह 11 बजे के बाद शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। धूप से बचाव के लिए लोग सिर पर गमछा, टोपी व छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.