बलरामपुर, जून 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाती नजर आ रही है। लगातार हो रही अघोषित कटौती के कारण लोगों का दिन का चैन और रात की नींद दोनों छिन गए हैं। गर्मी और उमस के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है, जबकि बिजली न मिलने से पंखे, कूलर और पानी के मोटर नहीं चल पा रहे हैं। वहीं हीटवेव के चलते इन दिनों अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।

बिजली कटौती की स्थिति जिले में दिनों दिन बढ़ते तापमान के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती...