42 डिग्री की तपिश ने थामी शहर की रफ्तार, गर्मी ने किया बेहाल
कन्नौज, जून 22 -- कन्नौज। जून की भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूरज की तीखी किरणों और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कें, बाजार और सार्वजनिक स्थान लगभग सूने दिखाई दिए। बड़ा बाजार, सराफा बाजार, सब्जी मंडी समेत अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में आम दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की संख्या कम रही। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। गर्मी का असर दैनिक दिनचर्या पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम के समय कुछ चहल-पहल नजर आती है, जबकि दोपहर में लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आवाजाही लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। कई क्षेत्रों में कटौती और लो-वोल्टेज की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.