नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के साथ फिटनेस के बारे में भी हर कोई जानता है और वह फिट-टोन्ड बॉडी के लिए जाने जाते हैं। गुरमीत ने ऐसे ही फौलाद जैसा शरीर नहीं बनाया है बल्कि इसके लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं और डाइट भी काफी बैलेंस लेते हैं। फिट रहने के लिए उन्होंने सालों से चावल, रोटी और चीनी नहीं खा रहे हैं। उनका मानना है कि जब आप किसी आदत को करीब 6 महीने तक अपना लेते हैं, तब शरीर को उसकी आदत पड़ जाती है और वह उस हिसाब से ही ढल जाता है। गुरमीत ने फिट रहने के लिए अपने रूटीन को काफी सख्त रखा हुआ है, जिसकी अब उन्हें आदत हो चुकी है। चलिए आपको बताते हैं फौलादी शरीर के लिए गुरमीत क्या खाते हैं और क्या उनका फिटनेस रूटीन है।चावल-चीनी के अलावा नहीं खाते ये चीजें गुरमीत ...