नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- नीतीश तिवारी की फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे एक्टर रवि दुबे 42 साल के हैं और काफी फिट और यंग दिखते हैं। उन्हें देखकर कहा नहीं जा सकता कि वह 42 साल के हैं। रवि खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। वह सिर्फ किरदारों के लिए ही नहीं असल जिंदगी में फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने कुछ रूल्स को सेट कर लिया है और वह उन्हें ही फॉलो करते हैं। कोरोना होने के बाद एक्टर ने 30 दिनों में बिना किसी सप्लीमेंट के 10 किलो वजन घटा लिया था। फिटनेस और डाइट प्लान की बात आती है, तो रवि बिल्कुल स्ट्रिक्ट रहते हैं। आज हम आपको रवि दुबे के फिटनेस रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं।फिटनेस के मतलब नहीं है सिक्स पैक एब्स रवि दुबे का मानना है कि फिटनेस का मतलब सिक्स पैक एब्स बिल्कुल नहीं होता। अगर ...