सासाराम, मई 16 -- बिक्रमगंज, हिटी। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और गणना को लेकर काराकाट नगर पंचायत में कार्य तेजी से जारी है। जनगणना अधिनियम 1948 अंतर्गत किए जा रहे इस काम की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- 418 एचएलबी खंडों में किया जा रहा मकानों का सूचीकरणकाराकाट नगर पंचायत की स्थिति नगर पंचायत काराकाट में कुल 39 एचएलबी खंड हैं, जिनके लिए 31 प्रगणक और 5 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पूरे प्रखंड में 379 एचएलबी खंड होने के कारण वहां 356 प्रगणक और 56 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। प्रगणकों ने बताया कि प्रत्येक मकान पर एक सीएन-नंबर अंकित किया जा रहा है। लॉक लगे मकानों की गिनती के संबंध में प्रगणक ने कहा कि ऐसे घरों की जानकारी संपर्क सूत्रों से जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- बड़हरिया प्रखंड में 37 हजार मकानों ...