हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस। जनपद में बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद रविवार को राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा फील्ड में जाकर किसानों की फसलों का सर्वे किया गया था। सर्वे की रिपार्ट डीएम को सौंपी गई। जिन किसानों का 33 प्रतिशत या उससे ज्यादा नुकसान की स्थिति में किसान को राजस्व विभाग की तरफ से मुआवजे का भुगतान किया जायेगा। वहीं जिन किसानों ने फसल बीमा करा रखा है उनकी शिकायत के बाद सर्वे कर बीमा कम्पनी द्वारा क्षतिपूर्ति की जायेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अधिकारियों को राजस्व, कृषि और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वे करने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारियों को ओलावृष्टि और बारिश से पीड़ित किसानों को 24 घंटे में मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। आपदा राहत के तहत 33 प्रतिशत य...