411 सूर्य नमस्कार कर प्रतियोगिता के विजेता बने यश प्रताप
प्रयागराज, जुलाई 5 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रयागराज दक्षिण भाग की ओर से रविवार को ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता हुई। इसमें दक्षिण भाग के विभिन्न नगरों के स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन, एकरूपता एवं सामूहिक समन्वय के साथ प्रणव पर ठोके की चोट से गूंजने वाली लयबद्ध ध्वनि के मध्य सूर्य नमस्कार की सभी दसों स्थितियों का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हनुमान नगर के यश प्रताप ने 411, शिवाजी नगर के श्लोक ने 410 और कल्याणी नगर के मानवेंद्र ने 395 सूर्य नमस्कार क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कल्याणी नगर के आठ वर्षीय स्वयंसेवक पार्थ ने लगातार 310 सूर्य नमस्कार कर असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- समर्पण से मजबूत बनता है देश और समाज: रमेश रामराज, शिवप्रकाश, सहदेव, विकास, सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.