आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार ने जिले की पंचायतों को 41.18 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। केंद्रीय वित्त विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनटाइड ग्रांट के तहत यह राशि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों को दी गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि माह के अंत तक इस धनराशि को खर्च कर लिया जाए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के चलते गांवों में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधि बजट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। चुनाव की तिथि टलने के बाद जनप्रतिनिधि गांवों में नए विकास कार्य कराने की कोशिश में लगे थे। इस बीच शासन से अनटाइड ग्रांट की धनराशि जारी होते ही पंचायत प्रतिनिधि एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।जिले में 1810 ग्राम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.