मोतिहारी, मार्च 1 -- मोतिहारी। आशा कार्यकर्ता की उदासीनता का असर जिले के स्वास्थ्य विभाग पर पड़ रहा है। अभी हाल में राज्य स्तर पर की गई समीक्षा में मोतिहारी प्रसव पूर्व प्रसूता की जांच के मामले में और संस्थागत प्रसव में राज्य स्तर पर 31वें स्थान पर है। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने नाराजगी जताते हुए सुधार करने की नसीहत भी दी है। जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष जिला में करीब 1,44,654 गर्भवती महिलाओं का जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निबंधन कराया गया।जिसमें सरकार को भेजे गए आंकड़े में 102984 का सरकारी अस्पताल में प्रसव हो सका है। यानी 45 प्रतिशत ही प्रसव हुआ। शेष निजी अस्पताल में कराया गया। इसी प्रकार आंकड़े के अनुसार निबंधित गर्भवती में करीब 41 हजार प्रसूता का प्रसव पूर्व जांच आशा कार्यकर्ता के द्वारा नहीं कराया जा सका। जननी एवं ब...