बगहा, मार्च 26 -- बगहा। सरकारी योजनाओ के क्रियान्वयन में गड़बड़ी के एक मामले में मुखिया, पंचायत सचिव, तकनीकि सहायक के साथ ही साथ बगहा एक बीडीओ पर कार्रवाई तय है। मामला बगहा एक प्रखंड के बांसगांव मंझरिया पंचायत का है, जहां करीब 41 हजार की सामग्री को ढ़ोने में 02 लाख 92 हजार की राशि खर्च की गयी है। इस बावत जानकारी देते हुए अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बांसगांव मंझरिया पंचायत के खजुरी निवासी नागमणि पासवान ने एक मामला लोक शिकायत में दर्ज कराया। जिसमें पंचायत के वर्तमान मुखिया एवं प्रखण्ड के कर्मियों के मिली भगत से योजना संख्या-159800 में उदय सहनी के घर से लेकर सुरेन्द्र सहनी के घर तक पीसीसी निर्माण कार्य, योजना संख्या-159864 में मुख्य सड़क से लेकर इन्द्रजीत पटेल के घर तक पीसीसी निर्माण कार्य एवं योजना संख्या-161690 ...