काशीपुर, जनवरी 29 -- काशीपुर, संवाददाता। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा में जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित शिविर में आईं 76 शिकायतों में से 41 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा 54 दाखिल खारिज किए गए और 19 आय, जाति और स्थाई प्रमाण पत्र जारी किए गए। गुरुवार को आयोजित शिविर की अध्यक्षता दर्जाधारी सुरेश भट्ट ने की। सीडीओ दिवेश शासनी ने समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को मौके पर निस्तारण के आदेश दिए। सहकारिता विभाग द्वारा छह लोगों को ब्याज रहित लोन दिए गए। श्रम विभाग द्वारा ग्रामीणों को कंबल और छाता वितरित किए गए। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल का ग्रामीणों को सीधे लाभ मिल रहा है। यहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, तहसीलदार पंकज चंदोला, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, भाजपा नेता राजेश कुमार, प्रधान स...