41 वर्षों से लंबित कर्मचारियों के 9.25 करोड़ रुपये के बकाया का शत-प्रतिशत भुगतान
बलरामपुर, जून 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पालिका परिषद, बलरामपुर के कर्मचारियों के वर्षों से लंबित सेवानिवृत्ति एवं अन्य बकाया देयकों के शत-प्रतिशत भुगतान के उपलक्ष्य में रविवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम रहे। इस अवसर पर 91 कर्मचारियों को 3.70 करोड़ रुपये के बकाया देयकों का वितरण किया गया। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद ने 41 वर्षों से लंबित कर्मचारियों के कुल 9.25 करोड़ रुपये के बकाया का शत-प्रतिशत भुगतान कर स्वयं को पूरी तरह देनदारी मुक्त घोषित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के कुशल नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों में नगर का चहुंमुखी विकास हुआ है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.