जौनपुर, सितम्बर 30 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजस्थान के व्यापारी जयपाल शर्मा से 41 लाख रुपये की लूट के मामले में आरोपी कुंदन सिंह निवासी कोल्हुआ, महाराजगंज की जमानत याचिका जिला जज सुशील कुमार शशि की कोर्ट ने मंगलवार को निरस्त कर दिया। इसी मामले में मुख्य आरोपी अधिवक्ता अभिनव सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजस्थान के बीकानेर निवासी जयपाल शर्मा ने बक्शा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में जेल में बंद अपने भाई की जमानत के लिए प्रयागराज गए थे। वहां उनकी मुलाकात अधिवक्ता अभिनव सिंह से हुई थी। पांच सितंबर 2026 को जब वह वाराणसी से जौनपुर आ रहे थे। तब अभिनव सिंह ने अपने कार में बैठाकर यहां छोड़ दिया। वादी ने दो व्यापारियों से 19 लाख और 22 लख रुपए लिए। अभिनव सिंह को वाराणसी वापस चलने के लिए ब...