नई दिल्ली, जनवरी 27 -- टाटा ग्रुप की कई कंपनियां हैं जिन्होंने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इनमें से एक स्टॉक- टीटीएमएल या टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड है। इस स्टॉक के इतिहास को देखें तो निवेशकों को मालामाल किया है। हालांकि, अब लंबे समय से बिकवाली मोड में है। बिकवाली का माहौल कुछ ऐसा है कि मंगलवार को स्टॉक ने अपने 52 हफ्ते के लो को टच किया।शेयर की कीमत टीटीएमएल शेयर की बात करें तो 42.39 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले मंगलवार को 41.09 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। पिछले साल शेयर 81.16 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। टीटीएमएल के स्टॉक रिटर्न की बात करें तो 1 साल में 39.41% और 2 साल में 53.65% की भारी गिरावट आई है। हालांकि, लंबी अवधि में शेयर में रिकवरी दिखती है।...