41 फीसदी बिजली शिकायतों का समय पर नहीं हो सका समाधान
लखनऊ, जुलाई 22 -- इस साल एक अप्रैल से 19 जुलाई तक आईं बिजली शिकायतों में से 41 फीसदी का समाधन तय समय सीमा में नहीं हो सका। समय से शिकायतों का निपटारा न होने से उपभोक्ताओं को गर्मी में खासी परेशानी उठानी पड़ी। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने समय से समस्याएं न निपटने की बड़ी वजह संविदा कर्मचारियों की छंटनी को बताया है।
बिजली शिकायतों का आंकड़ा एक अप्रैल से 19 जुलाई तक राज्य में बिजली आपूर्ति संबंधी 45,91,692 शिकायतें मिलीं। इनमें से 45,87,165 शिकायतों का निपटारा हुआ। 27,09,239 यानी लगभग 59 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा तो तय सीमा के भीतर हो गया, लेकिन 18,77,926 (40.90 प्रतिशत) शिकायतों का निपटारा तय मियाद के बाद हो सका। वहीं, 4,527 शिकायतें अब भी लंबित हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि हर विद्युत उपकेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.