भागलपुर, मार्च 3 -- बाईपास थाना क्षेत्र के अमरपुर में भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर मनोहरपुर मोड़ के समीप एक होटल से रविवार की देर शाम 41 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी मसुदनपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर निवासी अमित कुमार उर्फ झुरन यादव है। जानकारी के अनुसार, देर शाम उसके होटल/निवास स्थल की तलाशी ली गई, जहां 41 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। उसे थाने लाकर पूछताछ के बाद सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाईपास थाना प्रभारी सुमन कुमार राय ने बताया कि कुल 10.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...