श्रावस्ती, फरवरी 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की परीक्षाएं बुधवार से 41 केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सभी केन्द्रों पर मंगलवार शाम तक बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। सभी परीक्षा केन्द्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे और कंट्रोलरूम से नजर रखी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को दो पालियों में होंगी। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की हिन्दी व प्रारम्भिक हिन्दी तथा दूसरी पाली में इण्टर की हिन्दी व सामान्य हिन्दी की परीक्षाएं होंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 41 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिस पर हाईस्कूल के 13443 व इण्टरमीडिएट के 9832 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह दो पालियों में कुल 23 हजार 275 परीक्षार्थी बोर्...