बस्ती, जून 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस ने जिले वासियों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन में लू के थपेड़े और रात में बढ़ती उमस लोगों को बेहाल कर रही है। सुबह से आसमान से बरस रही आग ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान में बढ़ोत्तरी का दौर जारी होने से लोग गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी: उमस और बिजली कटौती से आमलोग परेशानभीषण धूप और उमस भीषण धूप और उमस ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते पारे ने लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। तेज धूप के बीच आसमान में बादल...