औरैया, जून 8 -- औरैया, संवाददाता। जून की शुरुआत के साथ ही सूर्य ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोामवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी रात के समय महसूस की गई, जब तापमान 30 डिग्री के आसपास बने रहने से उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखाई दी। गर्म हवाओं और तपिश के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहने की ...