सोनभद्र, अप्रैल 6 -- बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। नधिरा उपकेन्द्र के बकरिहवा फीडर से पिछले 41 घंटे 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे ग्रामीणों को पेयजल को लेकर सबसे अधिक परेशान होना पड़ा। शनिवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद से ही आपूर्ति ठप है। क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज हवा और बारिश के बाद रात लगभग 10 बजे बकरिहवा फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो सोमवार की दोपहर तीन बजे बहाल हुई। बावजूद इसके बार-बार आने जाने का क्रम लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बकरिहवा फीडर में फाल्ट के चलते लगभग 40 गांव की आबादी पूरी तरह से अंधेरे में चली गई है। बताया गया कि जर्जर उपकरण के कारण जहां तहां दर्जनों फाल्ट आ गए हैं। कर्मियों की माने तो एक फाल्ट ठीक नही हो रहा है और दूसरा फाल्ट खड़ा हो जा रहा है। रविवार को पूरे दिन आधा दर्जन लाइनमैन बिज...