41 किसानों को लॉटरी से मिली चने की मिनी किट
इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- जसवंतनगर। राजकीय बीज भंडार पर चने की मिनी किट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों में से लॉटरी के माध्यम से चयनित 41 किसानों को किट देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 21 किसानों को चने के बीज की मिनी किट वितरित की जा चुकी है। शेष चयनित किसानों को भी सूचना देकर बीज भंडार पर बुलाया जा रहा है। एडीओ कृषि बलवीर सिंह ने बताया कि चने की मिनी किट के लिए कुल 137 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई, जिसमें 41 किसानों का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि चयनित प्रत्येक किसान को 16 किलो चना बीज की मिनी किट दी जानी है। अब तक 21 किसानों को किट उपलब्ध करा दी गई है। शेष किसानों को भी प्रक्रिया पूरी कर किट वितरित की जा रही है। कृषि विभाग ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.