मुंगेर, मई 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय नयागांव स्थित संतमत सत्संग आश्रम में आगामी 17 मई को सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का 41वां महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक माहौल के बीच मनाया जाएगा। इस अवसर पर आश्रम परिसर में सुबह से लेकर देर शाम तक ध्यान-अभ्यास, सत्संग, भजन-कीर्तन, गुरु महाराज द्वारा रचित ग्रंथों का अखंड पाठ एवं सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संतमत अनुयायियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसकी सफलता को लेकर सोमवार को आश्रम परिसर में सत्संगियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आश्रम सचिव ओमप्रकाश गुप्ता ने की, जबकि संचालन उप प्रचार मंत्री आशीष कुमार अधिवक्ता ने किया।

बैठक की रूपरेखा बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा श्रद्धालुओं से अध...